क्या फ्रिज क़ो कवर करना चाहिए कि नहीं?

 क्या फ्रिज क़ो कवर करना चाहिए कि नहीं?


आज फ्रिज हमारे घर कि मुख्य दैनिक आवशयक्ताओ की पूर्ति करने का खास घरेलू उपकरण बन गया है फ्रिज लम्बे समय तक खाने पीने के सामानो क़ो सुरक्षित रखता है|

अगर बात करें तो फ्रिज आज के समय मै काफ़ी तरह के आ रहे है सिंगल डोर, डबल डोर, ट्रिपल डोर, फ्रेंच डोर, साइड बाई साइड आदि लोग अपनी आवशयक्ताओ स्टोरेज क़ो देखकर ही बजट के अनुसार खरीदते है|


फ्रिज को कवर करना चाहिए कि नहीं?


सभी की कार्यप्रणाली समान मैकेनिकल रेफ्रीजिरेशन पर आधारित होती है जैसे जैसे टेक्नोलॉजी विकसित हो रही है फ्रिज के सिस्टम में अत्यंआधुनिक हो रहे है|

इसलिए हमारे लिए उसको समझना काफ़ी मुश्किल है ऐसे में आजकल के फ्रिज साइड से गर्म होते है  कार्य के दौरान लोग इसे सोच चिंतित हो उठते है|

इसमें कोई समस्या तो नहीं हो गयी है इसके अलावा लोग फ्रिज की साइड कवर कर देते है फ्रिज कवर से इस के लगाने के बाद आमतौर पर कूलिंग की समस्या उत्पन्न होती है साथ ही कंप्रेसर क़ो ओवरहीट हो जाता है|

अब सवाल उठता है क्या फ्रिज क़ो कवर करना चाहिए कि नहीं? तो इस आज के आर्टिकल में आपको इसकी जानकारी देंगे जो आपको काफ़ी लाभदायक होंगी इसलिए लेख क़ो पूरा पढ़ना अंत में आपको इससे जुडी सावधानिया भी बतायेगे चलिए देर ना करते हुए शुरू करते है|


फ्रिज की साइड गर्म क्यों होती है?


फ्रिज की साइड गर्म होना कोई समस्या का संकेत नहीं है वरन यह फ्रिज की एक साधारण क्रिया है जो कूलिंग के दौरान होती है अगर बात करें तो आजकल के नये फ्रिज में साइड गर्म होती है ये एक साधारण नार्मल प्रक्रिया है|

साइड फ्रिज की गर्म होने के कारण की बात करें तो यह कुछ कारण से होती है जिसकी चर्चा हम नीचे कर रहे है|

(¡)- फ्रिज में प्रयुक्त R134a गैस से पहले R-12 गैस का प्रयोग प्रयोग लाई जा रही थी R-12 गैस का एक अवगुण था यह गैस हमारी ओजोन परत क़ो नुक्सान पंहुचा रही थी जिससे तापमान में निरंतर वृद्धि, वा सेहत सबँधी समस्याएं पैदा हो रही थी इसलिए R134a गैस एक वरदान बनकर आई यह पर्यावरण के लिए बेहतर है अनुकूल है|

साथ ही कूलिंग भी अधिक देती है फ्रिज में|R134a गैस का कंडसिंग तापमान ज़्यादा होता है इसलिए फ्रिज में कंडसर कॉइल की लम्बाई भी बढ़ानी पडती है|

अगर देखे तो पहले के फ्रिज में छोटे कंडसर पीछे के साइड में लगे होते थे परन्तु अब लम्बाई बढ़ने से कंडसर क़ो फ्रिज के पीछे लगाना संभव नहीं है स्थान नहीं है|

इसलिए फ्रिज की साइडो में बॉडी के भीतर ही लगाया जा रहा है ताकि हीट वैपर की निकल जाये जिससे वे तरल में बदल जाये|



फ्रिज की साइड गर्म गर्म होने व करने में एक विशेष तरह की आवश्यकता इसलिए होती है क्यूंकि फ्रिज की निचली साइड ज़्यादा नमी के संपर्क में आती है|यदि निचली साइड गर्म होंगी तो जंग लगने से भी बचाव हो सकता है|



फ्रिज क़ो कवर करना चाहिए या नहीं?


कुछ लोग जब नया फ्रिज घर लाते है तो अपने नये फ्रिज क़ो धूल मिट्टी व अन्य चीज़ो से बचाने की कोशिश करते है कवर कर देते है|जिससे फ्रिज लबे समय तक नये जैसा दिखे ऐसे में लोग फ्रिज क़ो कवर करना चाहते है|

क्या कवर करना सही है या नहीं? तो इसका उत्तर है कवर नहीं करना चाहिए क्यूंकि यदि साइड गर्म होगी तो इस कवर से उसकी हीट बाहर निकल नहीं पायेगी|

इससे गैस (वैपर) से तरल अवस्था में जल्दी तरल अवस्था में नहीं बदल पायेगी बर्फ देर से जमने की समस्या आएगी और कंप्रेसर कवर करने के कारण जल्दी गर्म होकर ट्रिप करेगा|

इसलिए आपको फ्रिज क़ो कवर से ढकना नहीं चाहिए ताकि फ्रिज कूलिंग में कली बाधा उत्पन्न ना हो आप फ्रिज क़ो कुछ समय पर मुलायम कपडे से साफ अवशय कर देना चाहिए ताकि वे साफ रहे और बेहतर ठंडक दे|


क्या हम पुराने फ्रिज क़ो ढककर रख सकते है कवर से?


ज़्यादातर पुराने फ्रिजो में साइड गर्म होती है क्यूंकि इसके कंडसर कॉइल जाली पीछे के तरफ लगी होती थी इसकी जांच
सरल है आप फ्रिज चालू करिये यदि ठंडक अंदर आ रही है और साइड फ्रिज की ठंडी है|

तो आप अपने फ्रिज क़ो कवर कर सकते है हाँ इस बात का अवशय ख्याल रखे कवर फ्रिज के पीछे कंडसर क़ो ना ढके क्यूंकि इससे कूलिंग में बाधा हो सकती है|


क्या सिंगल डोर ओर डबल डोर दोनों फ्रिजो में कंडसर कॉइल बॉडी के अंदर लगी आ रही है?


ज़्यादार फ्रिजो में जो आजकल आ रहे है अन सभी में कंडसर बॉडी में अंदर की ओर आ है इससे कंडसर ख़राब लीक होने की सम्भावना कम हो जाती है|हाँ कुछ फ्रिज आज भी आ रहे है जिनमें कंडसर कॉइल साइड बॉडी में लगी आ रही है|

कंडसर कॉइल अंदर से लीक हो जाये तो क्या होगा?


कई बार जब फ्रिज पुराना हो जाता है तो अंदुरुनी लगा कंडसर लीक हो जाता है ऐसे में जब गैस चार्जिंग करते है तो लीकेज बार बार की समस्या उत्पन्न होती है|इस समस्या के समाधान के लिए आपको एक नया कंडसर कॉइल बाहर लगाना पड़ता है अंदर वाला कंडसर समाप्त हो जाता है|

क्या फ्रिज कवर क़ो ढकने से ठंडक कम होने लगती है?


जी हाँ यदि फ्रिज नई टेक्नोलॉजी का है जिसमे साइड में कंडसर कॉइल है तो ठंडक कम होने लगती है इसके अलावा कुछ अन्य प्रभाव भी फ्रिज पर पड़ते है जो निम्न है -------

> कवर करने से कूलिंग की समस्या तो आती है साथ ही कंप्रेसर गर्म होकर ट्रिप भी मारने लगता है|

> फ्रिज में बिजली खपत भी बढ़ जाती है जिसमे घर में बिजली बिल भी ज़्यादा आने लगता है|

> मरम्मत लागत भी बढ़ जाती है रिपेयर कार्य|

> फ्रिज कवर करने व कीचन में रखने से भी ठंडक कम होने लगती है|


कवर करने वा उससे बचने सम्बंधी कुछ सावधानिया ---


1)-संभव हो फ्रिज क़ो कवर ना करें फ्रिज का नियमित रूप से 15 दिन में फ्रिज की साइड क़ो साफ करें किसी मुलायम कपडे से|

2)-फ्रिज क़ो गर्म स्थान कीचन में रखने से बचना चाहिए|

3)-फ्रिज साइड अगर ज़रूरत से ज़्यादा गर्म लगे तो फ्रिज क़ो बंद करके किसी फ्रिज मैकेनिक से जांच करवा ले कही कोई समस्या तो नहीं है|अक्सर वोल्टेज बढ़ने व कंप्रेसर की समस्या के कारण भी फ्रिज की साइड अधिक गर्म होने लगती है|

4)-फ्रिज अगर साइड में ठंडी नहीं हो रही है तो गैस लीकया चोकिंग की समस्या होती है और अंदर ठंडक नहीं होती है|

5)-फ्रिज में बार बार गैस लीक होने की समस्या कई बार आती है ऐसे में साइड बॉडी में लगे कंडसर अंदर से लीक हो जाता है इस समस्या हेतु आपको बाहर एक नया कंडसर लगाना पड़ता है|


FAQ - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल


प्रशन- फ्रिज साइड से गर्म क्यों होती है?

उत्तर-आजकल के नये फ्रिज में फ्रिज साइड में कंडसर कॉइल लगी होती है जिसले कारण वे गर्म होती है यह कोई समस्या नहीं है यह कूलिंग के दौरान होने वाली सामान्य घटना है|


प्रशन-क्या फ्रिज क़ो कवर करना चाहिए कि नहीं?

उत्तर-अगर आपका फ्रिज नयी तकनीक का है जिसकी साइड बॉडी कूलिंग के दौरान गर्म होती है तो आपको कवर नहीं करना चाहिए|इससे कूलिंग कम होने व कंप्रेसर ओवरहीट होने कि समस्या आने कि सम्भावना बढ़ने लगती है|

प्रशन-क्या फ्रिज क़ो सर्दी में बंद करना चाहिए या नहीं?

उत्तर-फ्रिज हमारे खाने पीने क़ो लम्बे समय तक बचाता है यह सभी मौसम में चलना चाहिए परन्तु कुछ लोग गर्मियों में फ्रिज का प्रयोग खूब करते है वही सर्दी आते आते इसका प्रयोग कम कर देते है क्यूंकि ठंडक होती है|

क्या सर्दी में फ्रिज क़ो बंद करना चाहिए या नहीं तो इसका उत्तर है जी नहीं फ्रिज क़ो सर्दी में चालू रखना चाहिए जिससे वे ख़राब ना हो फ्रिज बंद करने से गैस चोकिंग कि समस्या होने कि सम्भावना बढ़ने लगती है|

जब हम सर्दी के बाद फ्रिज क़ो चालू करते है तो फ्रिज में कूलिंग कम लगती है कई बार कंप्रेसर भी ख़राब हो जाते है तो क्या सर्दी में फ्रिज चलाये लेकिन कम तापमान 2 नंबर पर इससे आपका फ्रिज भी चालू रहेगा और गैस चॉक भी नहीं होगा|मरम्मत लागत भी कम होंगी इसलिए फ्रिज क़ो सर्दी में बंद ना करें कम तापमान पर चालू रखे


निष्कर्ष- Conclusion 


इस लेख में आपको बताया क्या फ्रिज क़ो कवर करना चाहिए कि नहीं तो इसका उत्तर है नहीं|फ्रिज कि साइड गर्म होती है क्यूकि आजकल के नये फ्रिज में कंडसर कॉइल बॉडी के अंदर आ रही है यदि कवर कर देंगे तो इससे वैपर तरल में आसानी से नहीं बदलेंगे जिससे कूलिंग कि समस्या वा कंप्रेसर भी ओवरहीट होगा|इसलिए कवर ना करें|साथ ही हर 1 महीने में फ्रिज की साइड क़ो साफ मुलायम कपडे से साफ करें जिससे ठंडक अच्छी है तो आप जान गए होंगे कवर फ्रिज क़ो नहीं करना चाहिए अगर आपका कोई प्रशन हो तो कमेंट करें और आर्टिकल अच्छा लगा हो तो शेयर करें जिससे और लोग भी इसका फायदा ले सके जानकारी बढ़ाने हेतु|

कोई टिप्पणी नहीं

Blogger द्वारा संचालित.